भवाली नंदा देवी कमेटी के अध्यक्ष बने मनीष साह

ख़बर शेयर करें

भवाली। भवाली में मॉ नंदा सुनंदा महोत्सव को लेकर रविवार को देवी मंदिर में बैठक का आयोजन किया गया। कोर कमेटी द्वारा पिछले साल के आय व्यय का ब्यौरा रखा। वही सर्वसम्मति से कोर कमेटी के स्थान पर नंदादेवी महोत्सव कमेटी का गठन किया गया। जिसमें मनीष साह को नंदादेवी कमेटी का अध्यक्ष नियुक्त किया गया। कंचन सुयाल उपाध्यक्ष, महासचिव अमित पाण्डे, कमलेश सिंह बिष्ट, ,सचिव पंकज भाकुनी, पवन भाकुनी, कोषाध्यक्ष लोकेश जोशी कैलाश सुयाल उपसचिव अभिषेक मेहता पीयूष नेगी आयुष कुमार को बनाया गया। वही तय किया गया कि 16 सितंबर से 23 सितंबर तक महोत्सव मनाया जाएगा। 16 से को कदली वृक्ष लाया जाएगा। 17 को माँ नंदा सुनंदा की मूर्ति बनाई जाएगी। 19 को प्राण प्रतिष्ठता हवन पूजन पंच आरती रात्रि 12 बजे भोग लगाया जाएगा। 23 सितंबर को 11 बजे कन्या पूजनदोपहर 1 बजे डोले को नगर भृमण के लिए निकाला जाएगा। देर शाम 6 बजे मूर्ति विसर्जन की जाएगी।

Join WhatsApp Group

You cannot copy content of this page