दुष्कर्म के आरोपी को मुक्तेश्वर से किया गिरफ्तार

ख़बर शेयर करें

चंपावत। चंपावत जिले के बनबसा में एक किशोरी के साथ दुष्कर्म का मामला सामने आया है। किशोरी के चाचा की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी युवक पर पॉक्सो एक्ट के अलावा बीएनएस 2023 की कई धाराओं में मुकदमा पंजीकृत कर लिया है। आरोपी युवक को मुक्तेश्वर से गिरफ्तार कर लिया। दो अलग-अलग समुदायों का मामला होने से पुलिस ने क्षेत्र में सुरक्षा के तहत पुलिस तैनात कर दी। पुलिस ने कानून व्यवस्था के साथ ही क्षेत्र में शांति और सौहार्द बनाए रखने के लिए दोनों समुदायों की बैठक भी ली।

यह भी पढ़ें 👉  ग्राफिक एरा हिल यूनिवर्सिटी में पंचायती राज अधिकारियों के लिए एआई कार्यशाला का समापन

एक स्थानीय किशोरी के चाचा ने थाने में तहरीर देकर बताया कि उनकी 14 वर्षीय भतीजी के साथ एक युवक ने दुष्कर्म कर किसी को बताने पर जान से मारने की धमकी दी। दो अलग-अलग समुदायों का मामला होने से पुलिस अलर्ट हो गई। थानाध्यक्ष लक्ष्मण सिंह जगवाण ने बताया कि किशोरी के पिता की मृत्यु हो चुकी है। वह अपने चाचा के साथ रहती है। परिजनों की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी युवक के खिलाफ बीएनएस 2023 की धारा 65 (1) / 351 (3) और 3/4 पॉक्सो अधिनियम में केस दर्ज कर लिया है। पुलिस ने पीड़िता का मेडिकल कराकर बयान दर्ज किए हैं। थानाध्यक्ष ने बताया कि आरोपी अफसार खान (22) मूल रूप से पीलीभीत के नौगंवा पकडिया का रहने वाला है। वह कुछ वर्षों से यहां अपने जीजा के साथ रहकर मजदूरी कर रहा था। मामले की जांच एसआई मंदाकिनी राणा को सौंपी गई है। आरोपी को

Join WhatsApp Group
यह भी पढ़ें 👉  समाजसेवी शीलू कुमार के कांग्रेस में शामिल होने के बाद समर्थकों में उत्साह,नैनीताल सीट पर बढ़ी राजनीतिक हलचल
Ad Ad Ad

You cannot copy content of this page