भवाली। हरियाणा के सोनीपत में पहली बार आयोजित योगा वर्ल्ड चैंपियनशिप में हल्द्वानी की ममता ने शानदार प्रदर्शन करते हुए दूसरा स्थान हासिल कर रजत पदक अपने नाम किया। उनकी इस उपलब्धि से पूरे क्षेत्र में खुशी की लहर है।
ममता वर्तमान में सेंट पॉल स्कूल हल्द्वानी में शिक्षिका के पद पर कार्यरत हैं। शिक्षा के क्षेत्र में अपनी जिम्मेदारियों का निर्वहन करने के साथ-साथ उन्होंने योग साधना में भी उत्कृष्ट प्रदर्शन कर यह उपलब्धि हासिल की है। प्रतियोगिता में देश-विदेश के प्रतिभागियों के बीच ममता ने अपनी प्रतिभा का शानदार प्रदर्शन करते हुए दूसरा स्थान प्राप्त किया।
ममता की इस सफलता पर उनके परिजनों, विद्यालय परिवार और शुभचिंतकों ने खुशी जताते हुए उन्हें बधाई दी है।
ममता के पति दलीप भवाली कोतवाली में सहायक उपनिरीक्षक (एएसआई) के पद पर तैनात हैं। उनकी पत्नी की इस उपलब्धि पर भवाली कोतवाली पुलिसकर्मियों ने भी प्रसन्नता व्यक्त की और इसे क्षेत्र के लिए गौरवपूर्ण उपलब्धि बताया।
लेटैस्ट न्यूज़ अपडेट पाने हेतु -
👉 वॉट्स्ऐप पर हमारे समाचार ग्रुप से जुड़ें

