मम्मी पापा की लड़ाई, कुछ समझ नही आया तो बच्चा शिकायत को पहुँचा कोतवाली

ख़बर शेयर करें

बच्चों के सामने लड़ाई करना मम्मी पापा को भारी पड़ गया, यहां तल्लीताल में रहने वाला 10 साल का मासूम रोजाना मम्मी-पापा के बीच होने वाले झगड़े से परेशान हो गया। बुधवार को भी उनके बीच विवाद हुआ और नौबत मारपीट तक पहुंच गई। ऐसे में बच्चे से रहा नहीं गया और वह सीधे कोतवाली पहुंच गया।

यह भी पढ़ें 👉  कैंची धाम जा रहा पर्यटक स्कूटी के साथ खाई में गिरा, हायर सेंटर रैफर

बच्चे ने पुलिस को बताया कि मम्मी-पापा रोज लड़ाई करते हैं। बुधवार को भी वह झगड़े तो उसने आसपास रहने वालों से बीच-बचाव करने के लिए मदद मांगी। लेकिन पड़ोसियों ने भी रोज-रोज हंगामे का हवाला देकर इनकार कर दिया। बच्चे ने पुलिस को बताया कि पापा, मम्मी को पीट रहे हैं, उन्हें बचा लो। बच्चे की गुहार सुन कांस्टेबल दीपक बवाड़ी उसके साथ घर गए, तब भी दंपति में विवाद चल रहा था। इस पर कांस्टेबल दोनों को कोतवाली ले आए। यहां पुलिस ने पति पर कार्रवाई करनी चाही तो पत्नी एक मौका देने की गुहार लगाने लगी। पुलिस ने काउंसलिंग के बाद दंपति को हिदायत देकर छोड़ दिया गया।

Join WhatsApp Group

You cannot copy content of this page