भवाली बाजार में स्पीड ब्रेकर लगाने की उठी मांग
भवाली। नगर के बाजार क्षेत्र में लगातार बढ़ते वाहनों के दबाव के बीच दुर्घटनाओं का खतरा बढ़ता जा रहा है। शुक्रवार को गाड़ी से उतर रहे स्कूली बच्चे सड़क से गुजर रहे स्कूटी सवारों की चपेट में आने से बाल बाल बच गए। घटना के बाद स्थानीय लोगों ने बाजार क्षेत्र में स्पीड ब्रेकर लगाने की मांग उठाई है।
समाजसेवी गणेश पंत ने बताया कि अनार गली और गजराज होटल के पास वाहनों की आवाजाही अधिक रहती है। यहां से रोजाना बड़ी संख्या में स्कूली बच्चे स्कूल के लिए गाड़ी में बैठते है। स्पीड ब्रेकर नहीं होने के कारण दोपहिया वाहन चालक तेज गति से निकलते हैं, जिससे हादसे की आशंका बनी रहती है। उन्होंने लोक निर्माण विभाग से अनार गली और गजराज होटल के समीप जल्द स्पीड ब्रेकर लगाने की मांग की है। उन्होंने कहा कि समय रहते सुरक्षा के इंतजाम किए जाने से किसी बड़ी दुर्घटना को रोका जा सकता है।
लेटैस्ट न्यूज़ अपडेट पाने हेतु -
👉 वॉट्स्ऐप पर हमारे समाचार ग्रुप से जुड़ें

