अमेजन स्टोर अग्निकांड की मजिस्ट्रियल जांच शुरू, लोगों से मांगे साक्ष्य

ख़बर शेयर करें

अमेजन स्टोर अग्निकांड की मजिस्ट्रियल जांच शुरू, लोगों से मांगे साक्ष्य
हल्द्वानी, 10 जून। राजपुर रोड स्थित अमेजन स्टोर में 5 जून को हुए भीषण अग्निकांड, जिसमें दो लोगों की मृत्यु हो गई थी, की मजिस्ट्रियल जांच शुरू कर दी गई है। जिला मजिस्ट्रेट नैनीताल के आदेश पर नगर मजिस्ट्रेट एपी बाजपेयी को जांच अधिकारी नामित किया गया है।
नगर मजिस्ट्रेट एपी बाजपेयी ने बताया कि घटना के वास्तविक कारणों तथा उससे जुड़े सभी तथ्यों की निष्पक्ष एवं विस्तृत जांच की जा रही है। जांच को प्रभावी बनाने के लिए आमजन से सहयोग की अपील की गई है।
उन्होंने कहा कि घटना के संबंध में जानकारी रखने वाले प्रत्यक्षदर्शी, प्रभावित पक्ष, संबंधित अथवा अन्य कोई भी नागरिक, जिसके पास घटना से जुड़े तथ्य, दस्तावेज, साक्ष्य या महत्वपूर्ण जानकारी हो, वह विज्ञप्ति जारी होने की तिथि से 10 दिनों के भीतर अपना पक्ष प्रस्तुत कर सकता है।
नगर मजिस्ट्रेट ने बताया कि इच्छुक व्यक्ति किसी भी कार्य दिवस में नगर मजिस्ट्रेट कार्यालय अथवा न्यायालय में उपस्थित होकर लिखित या मौखिक बयान दर्ज करा सकते हैं। इसके अलावा संबंधित अभिलेख एवं साक्ष्य पंजीकृत डाक के माध्यम से भी भेजे जा सकते हैं। प्राप्त सभी तथ्यों और साक्ष्यों को जांच प्रक्रिया में विधिसम्मत रूप से शामिल किया जाएगा।
प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि जांच का उद्देश्य घटना के कारणों की सत्यता सामने लाना तथा भविष्य में ऐसी घटनाओं की पुनरावृत्ति रोकने के लिए आवश्यक कदम सुनिश्चित करना है।

Join WhatsApp Group
यह भी पढ़ें 👉  पांच साल से मांग फिर भी नहीं सुन रहा शासन चतुर्थ श्रेणी कर्मचारियों ने बांधा काला फीता,जताया विरोध
Ad Ad Ad Ad Ad

You cannot copy content of this page