भवाली में रामलीला के पहले दिन भगवान राम का जन्म

ख़बर शेयर करें

भवाली। आदर्श रामलीला कमेटी भवाली द्वारा सोमवार को पालिका मैदान में रामलीला मंचन की शुरुआत की गई। कमेटी के पदाधिकारियों द्वारा शाम को भगवान राम की विधिवत पूजा की गई। जिसका सैकड़ों दर्शकों ने आनन्द लिया।
सोमवार को नगर की रामलीला कमेटी द्वारा नगर पालिका मैदान में रामलीला का शुभारंभ किया गया। सर्वप्रथम कमेटी के सदस्यों ने विधिवत तरीके से भगवान राम की पूजा कर रामलीला के मंचन की आज्ञा ली गई। फिर रात्रि 8 बजे मुख्य अतिथि घनश्याम सिंह बिष्ट व विशिष्ट अतिथि बच्ची सिंह बिष्ट द्वारा गणेश भगवान की आरती की गई। जिसके बाद भगवान राम का जन्म, ताड़का वध, सुबाहु वध का मंचन किया गया। जिसे देखने के लिए आसपास के क्षेत्रों के सैकड़ो दर्शक नगर पालिका मैदान में पहुँचे।

Join WhatsApp Group
यह भी पढ़ें 👉  पुरानी रंजिश में महिला की हत्या, तीन आरोपी गिरफ्तारसीसीटीवी फुटेज से खुला राज, मारपीट के बाद वाहन से शव फेंककर हुए थे फरार; हत्या में प्रयुक्त डंडे, लोहे का पाना और पत्थर बरामद
Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

You cannot copy content of this page