रामगढ़ ब्लॉक प्रमुख सीट अनुसूचित जाति के लिए आरक्षित करने को मुख्यमंत्री को भेजा पत्र

ख़बर शेयर करें

भवाली। रामगढ़ के जनप्रतिनिधियों ने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी को पत्र लिख ब्लॉक प्रमुख सीट को अनुसूचित जाति समुदाय के लिए आरक्षित करने की मांग की है। सोमवार को पत्र लिख कहा है कि रामगढ़ क्षेत्र पंचायत का गठन 1962 को हुआ था। क्षेत्र पंचायत प्रमुख की सीट महिला के लिए 2003 से 2006 तक आरक्षित हुई थी। कहा कि उसके 16 साल बाद अब तक सीट आरक्षित नही हुई है। कहा कि सीट अनुसूचित जाति पुरूष के लिए आरक्षित होनी चाहिए, जिससे क्षेत्र को सही जनप्रतिनिधि मिल सके। रामगढ़ क्षेत्र में 40 प्रतिशत अनुसूचित जाति की जनसंख्या है। कहा पंचायती राज अधिनियम के अंतर्गत अपनी संवैधानिक न्याय संगत मांग के लिये आपसे आदेश पारित करने की मांग करते हैं। इस दौरान डॉ अम्बेडकर मिशन फाउंडेशन अध्यक्ष जी आर टम्टा, पूर्वंजिला पंचायत सदस्य गणेश आर्य, प्रकाश चन्द्र प्रेम पथिक, त्रिलोक चन्द्र, जगदीश चन्द्र, दीप चन्द्र, ऋषभ कुमार, चंदू लता, राकेश चन्द्र आदि रहे।

Join WhatsApp Group
यह भी पढ़ें 👉  ज्योलिकोट में जलजनित रोगों पर स्वास्थ्य विभाग अलर्ट105 लोगों की जांच, 72 ब्लड और पानी के सात सैंपल लिए; सचल चिकित्सा वाहन तैनात
Ad Ad Ad

You cannot copy content of this page