अस्पताल की लाइन में लगी लड़की के काटे बाल, मुकदमा दर्ज

ख़बर शेयर करें

यहां लड़की के बाल काटने का मामला सामने आया है। रामनगर अस्पताल में इलाज कराने आई युवती की चोटी काटे जाने का मामला सामने आया है। युवती की शिकायत पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर आरोपी को हिरासत में ले लिया है। आरोपी से पूछताछ की जा रही है।
पुलिस के अनुसार मंगलवार को एक युवती पीपीपी मोड पर संचालित अस्पताल में इलाज कराने आई थी। वह डॉक्टर को दिखाने के लिए पर्ची बनवाने लाइन में खड़ी थी। तभी अस्पताल के बाहर घूम रहा युवक वहां आया और कैंची से युवती के बाल काट लिए। जैसे ही युवती को इस बात की भनक लगी, उसने शोर मचा दिया। आसपास मौजूद लोगों ने तुरंत आरोपी वसीम निवासी टांडा को पकड़ लिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने आरोपी को हिरासत में ले लिया

Join WhatsApp Group
Ad Ad Ad Ad

You cannot copy content of this page