भवाली में देर रात यूथ कांग्रेस नगर अध्यक्ष सड़क दुर्घटना में घायल

ख़बर शेयर करें

भवाली। नगर के यूथ कांग्रेस नगर अध्यक्ष अफसर अली सड़क दुर्घटना में घायल हो गए। आनन फानन में स्थानीय लोगो की मदद से सीएचसी ले जाया गया। जहाँ डाक्टरों ने उपचार के बाद छोड़ दिया। दुर्घटना की सूचना से यूथ कांग्रेस के युवा अस्पताल में इकठ्ठा हो गए। देर रात यूथ कांग्रेस नेताओं ने पुलिस को तहरीर सौप कार्रवाई की मांग की। पुलिस को पत्र लिख कहा कि में रात साढ़े नो बजे अपनी बाइक से फरसौली अपने काम से जा रहा था। नैनीबेण्ड कि पास अचानक रांग साइड से स्कूटी सवार ने टक्कर मार दी। जिससे उनके जबड़े सहित मुँह में गंभीर चोट लग गई। हादसे में उनकी बाइक भी क्षतिग्रस्त हो गई है। यूथ कांग्रेस ने पुलिस से करवाई की मांग की है। इस दौरान व्यापार मंडल अध्यक्ष नरेश पाण्डे, नितिन, राहुल, जतिन, सीलु, गौरव, कबीर, अरमान, संदीप, मुकुल, दीपू, राहुल आर्या आदि रहे।

Join WhatsApp Group

You cannot copy content of this page