देर रात शिप्रा नदी में गिरा वाहन दो हायर सेंटर रेफर

ख़बर शेयर करें

मदद के लिए घायल अवस्था मे 1 किलोमीटर पैदल का किया सफर

गरमपानी- भवाली अल्मोड़ा राष्ट्रीय राजमार्ग के दोपाखी जडमिला पुल के पास देर रात 2 बजे हलद्वानी से सोमेश्वर की तरफ जा रही एक आल्टो कार अचानक अनियंत्रित हो कर पुल के नीचे शिप्रा नदी की खाई की तरफ जा गिरी, जिसमे सवार रवि खम्पा पुत्र चन्द्र सिंह खम्पा तथा रोहित बोरा पुत्र अरविन्द सिंह बोरा गंभीर रूप से घायल हो गए। वही काफी देर वहान के अन्दर फसे रहने तक दोनो घायलों द्वारा मदद के लिए चीख पुकार लगाते रहे लेकिन सुनसान रास्ता होने के चलते उनको कोई मदद नही मिल पायी जिसके बाद दोनों घायलों द्वारा कड़ी मश्कत के बाद वाहन से निकल कर मुख्य राजमार्ग तक पहुँचे लेकिन देर रात होने के चलते मुख्य राजमार्ग में भी कोई मदद नही मिल पाई। जिसके बाद घायल अवस्था मे ही दोनो घायलों द्वारा 1 किलोमीटर पैदल चल कर एक घर पर पहुँच कर मदद मांगी गई। जिसके बाद दोनों घायलों को 108 बुला कर समुदियाक स्वास्थ्य केन्द्र गरमपानी पहुचाया गया। जहाँ दोनों का प्रथामिक उपचार कर दोनो घायलों को 108 के माध्यम से हायर सेंटर रेफर कर दिया गया।

Join WhatsApp Group

You cannot copy content of this page