भवाली। उत्तराखण्ड राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण नैनीताल के दिशा निर्देशानुसार एवं जिला न्यायाधीश महोदय, अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण नैनीताल सुबीर कुमार के मार्गदर्शन में, सचिव, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण नैनीताल बीनू गुलयानी के निर्देशन में नालसा (गरीबी उन्मूलन योजनाओं के लाभ पहुँचाने को शिविर का आयोजन किया गया। योजना 2015 के तहत पराविधिक स्वयं सेवक धीरज शर्मा द्वारा ग्रामसभा झुतिया रामगढ़ में एक शिविर का आयोजन किया गया। जिसमे गरीबी उन्मूलन के तहत केंद्रीय, राज्य कल्याण योजनाओं के बारे मे आम जनता को जागरूक किया गया। शिविर में गरीब व मजदूर वर्ग को श्रम विभाग का लाभ दिलाने के लिए 12 महिलाओं का श्रम कार्ड बनवाया गया। साथ ही वृद्ध जनों के वृद्धा पेंशन आवेदन पत्र भरवाए गए, जिससे वह योजनाओं का लाभ उठा सके। समाज में गरीबी उन्मूलन से संबंधित योजनाओं का प्रचार प्रसार करने के साथ साथ असहाय लोगों को योजनाओं का लाभ मिल सके। जिससे लोगो लाभ पहुँचाने में जिला विधिक सेवा प्राधिकरण नैनीताल द्वारा सहयोग प्रदान किया गया।
लेटैस्ट न्यूज़ अपडेट पाने हेतु -
👉 वॉट्स्ऐप पर हमारे समाचार ग्रुप से जुड़ें

