कुमाऊ आयुक्त ने आधारभूत प्रशिक्षण कार्यक्रम में सहभागियों को समझाए कमिश्नरी के कार्य

ख़बर शेयर करें

धारी/नैनीताल।

डॉ रघुनंदन सिंह टोलिया उत्तराखंड प्रशासनिक अकादमी में चल रहे 16 वें आधारभूत प्रशिक्षण कार्यक्रम के दौरान गुरुवार को एक विशेष सत्र का आयोजन किया गया। इस सत्र में मुख्य वक्ता के रूप में पहुंचे आयुक्त कुमाऊँ एवं सचिव माननीय मुख्यमंत्री दीपक रावत द्वारा प्रशिक्षण ले रहे राज्य प्रवर अधीनस्थ सेवा परीक्षा 2024 के माध्यम से चयनित 58 प्रतिभागियों को संबोधित किया ।

यह भी पढ़ें 👉  पदमपूरी स्वास्थ्य केंद्र में स्वास्थ्य कर्मियों की बैठक का आयोजन

अपने संबोधन में कुमाऊं आयुक्त ने कमिश्नरी की कार्यप्रणाली, प्रशासनिक ढांचे और उसके मुख्य कार्यों के संबंध में विस्तृत जानकारी साझा की। उन्होंने बताया कि राजस्व प्रशासन, कानून व्यवस्था की निगरानी और विकास कार्यों के समन्वय में कमिश्नरी स्तर पर किस प्रकार कार्य किया जाता है।

सत्र के दौरान प्रशिक्षण पा रहे प्रतिभागियों ने सुशासन (Good Governance) और प्रशासनिक सुधारों से संबंधित कई महत्वपूर्ण प्रश्न पूछे। कुमाऊं आयुक्त ने सभी जिज्ञासु प्रशिक्षु अधिकारियों के प्रश्नों का अत्यंत व्यावहारिक और तार्किक उत्तर देकर प्रतिभागियों की शंकाओं का समाधान किया।

यह भी पढ़ें 👉  पदमपूरी स्वास्थ्य केंद्र में स्वास्थ्य कर्मियों की बैठक का आयोजन

प्रशासनिक बारीकियों और सुशासन के व्यावहारिक पहलुओं को समझने के लिहाज से यह सत्र सभी प्रतिभागियों के लिए अत्यन्त ज्ञानवर्धक और उत्कृष्ट रहा। प्रशिक्षण ले रहे अधिकारियों ने इस संवाद को अपने भविष्य के प्रशासनिक करियर के लिए अत्यंत उपयोगी बताया।

यह भी पढ़ें 👉  पदमपूरी स्वास्थ्य केंद्र में स्वास्थ्य कर्मियों की बैठक का आयोजन

संयुक्त निदेशक डा० महेश कुमार द्वारा कुमाऊं आयुक्त को प्रशिक्षण कार्यक्रम की विषय-वस्तु एवं प्रशिक्षण कार्यक्रम के दौरान आयोजित की जाने वाली विभिन्न गतिविधियों के बारे में अवगत कराया गया। उक्त कार्यक्रम के दौरान कार्यक्रम निदेशक / संयुक्त निदेशक, उप निदेशक-सह कार्यक्रम निदेशक एवं कन्सलटेन्ट सी०जी०जी० आदि उपस्थित रहे।

Join WhatsApp Group
Ad Ad Ad

You cannot copy content of this page