किशोरी से गैंगरेप, पाँच पर पॉक्सो पर मुकदमा दर्ज

ख़बर शेयर करें

खटीमा में किशोरी से गैंग रेप का मामला सामने आया है। पीड़िता के पिता की तहरीर पर पांच किशोरों के खिलाफ पॉक्सो सहित विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया है। पुलिस आरोपियों की तलाश कर रही है।

विकासखण्ड के एक गांव में बीती 13 अक्तूबर को धार्मिक आयोजन चल रहा था, जहां 14 वर्षीय किशोरी भी गई थी। इसी दौरान बाइक पर उसका सहपाठी किशोर उसे मिला। पीड़िता के पिता ने बताया कि जान पहचान होने के कारण

यह भी पढ़ें 👉  समाजसेवी शीलू कुमार के कांग्रेस में शामिल होने के बाद समर्थकों में उत्साह,नैनीताल सीट पर बढ़ी राजनीतिक हलचल

उनकी पुत्री बाइक पर बैठ गई। बाइक सवार किशोर उनकी पुत्री को गांव के ही आम के बाग में जबरन ले गया। जहां आरोपी के चार अन्य साथी भी मौजूद थे। पांचों आरोपी किशोरों ने पुत्री के साथ सामूहिक दुष्कर्म किया। आरोपियों ने घटना की जानकारी देने पर पूरे परिवार को जान से मारने की धमकी दी। डर की वजह से उसकी पुत्री ने घर पर कुछ नहीं बताया, लेकिन जब आरोपी पुत्री को और धमकाने लगे तो किशोरी ने सोमवार को घटना की पूरी जानकारी परिजनों को दी।पांचों आरोपियों के खिलाफ पॉक्सो सहित अन्य धाराओं के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया है।

Join WhatsApp Group

You cannot copy content of this page