भवाली। नगर स्थित देवी मंदिर भवाली में माघ माह के अवसर पर चंदू तिवारी द्वारा खिचड़ी भंडारे का आयोजन किया गया। इस दौरान बड़ी संख्या में नगरवासियों ने पहुंचकर श्रद्धा भाव से प्रसाद ग्रहण किया।
चंदू तिवारी ने बताया कि उनके द्वारा प्रत्येक वर्ष माघ माह में देवी मंदिर में खिचड़ी भंडारे का आयोजन किया जाता है, जिसमें क्षेत्र के लोग बढ़-चढ़कर सहयोग करते हैं। भंडारे में श्रद्धालुओं के लिए विधिवत पूजा-अर्चना के बाद खिचड़ी का वितरण किया गया।
कार्यक्रम को सफल बनाने में पं. मोहन कपिल, गोविंद भट्ट, मनीष साह, पवन भाकुनी, निकिता तिवारी, तन्नू कनवाल, गणेश पंत, आशीष तिवारी, बाबाजी सहित अन्य लोगों का विशेष सहयोग रहा। भंडारे के आयोजन से मंदिर परिसर में धार्मिक एवं सामाजिक सौहार्द का माहौल बना रहा।
लेटैस्ट न्यूज़ अपडेट पाने हेतु -
👉 वॉट्स्ऐप पर हमारे समाचार ग्रुप से जुड़ें

