गरमपानी– बेहतर पुलिसिंग करते हुए उत्कृष्ट योगदान देने वाले खैरना चौकी में तैनात कॉन्स्टेबल राजेन्द्र सती को जिले के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक मंजुनाथ टी.सी. द्वारा प्रशस्ति पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया। एसएसपी ने उनके द्वारा क्षेत्र में कानून व्यवस्था सुदृढ़ रखने, आम जनता के साथ सौहार्दपूर्ण व्यवहार तथा कर्तव्यों के निर्वहन में दिखाई गई ईमानदारी और तत्परता की सराहना की। उन्होंने कहा कि ऐसे पुलिसकर्मी विभाग की कार्यप्रणाली को मजबूत करते हैं और जनता में पुलिस के प्रति विश्वास बढ़ाते हैं। सम्मान प्राप्त करने पर कॉन्स्टेबल राजेन्द्र सती ने वरिष्ठ अधिकारियों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि यह सम्मान उन्हें और अधिक निष्ठा व समर्पण के साथ जनसेवा करने की प्रेरणा देगा।
लेटैस्ट न्यूज़ अपडेट पाने हेतु -
👉 वॉट्स्ऐप पर हमारे समाचार ग्रुप से जुड़ें

