भवाली। श्रद्धालु अब कैंची धाम की सही जानकारी सही खबर रख पाएंगे। मंदी समिति ने अपनी बेबसाइट लांच कर दी है।
चेयरमैन सदाकांत शुक्ला, सचिव आलोक चोपड़ा, मन्दिर प्रबंधक प्रदीप साह भयु, शैलेन्द्र साह, एम पी सिंह ने बताया कि कैची मन्दिर समिति का फेसबुक, ट्विटर, यूट्यूब, इंस्ट्राग्राम लिंक जल्द वेबसाइट में मिल जाएगा। उन्होंने बताया कि स्वार्थी लोग सोशल मीडिया व संचार के विभिन्न चेनलों के माध्यमों से लोगो को गुमराह कर झूठी सूचनाएं दे रहे हैं। जिससे मन्दिर समिति ने अपनी वेबसाइटhttps://shreekainchimandirtrust.org/ चलाने का फैसला लिया। वेबसाइट से अब लोगो को सही और सम्पूर्ण जानकारी सकेगी। कहा कि पर्यवारण को देखते हुए समिति ने प्लास्टिक मुक्त रखने का संकल्प लिया था। यह कदम पर्यवारण की दृष्टि से सरहानीय रहा। कहा कि मन्दिर समिति और प्रशासन का प्रयास रहेगा कि जल्द मन्दिर क्षेत्र प्लास्टिक मुक्त कर दिया जाएगा।
लेटैस्ट न्यूज़ अपडेट पाने हेतु -
👉 वॉट्स्ऐप पर हमारे समाचार ग्रुप से जुड़ें

