कैंची धाम तहसील पड़ा, कशया कुटोली तहसील का नाम, जानें क्यो पड़ा

ख़बर शेयर करें

भवाली। पिछले वर्ष स्थापना दिवस पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कोश्याकुटौली तहसील का नाम कैची धाम तहसील करने की घोषणा की थी। जिसे बुधवार को मंजूरी मिल गई है। जिससे खैरना गरमपानी भवाली कैची धाम क्षेत्र में खुशी की लहर है। लोगो का कहना है कि कोश्याकुटौली तहसील के अंतर्गत ही कैची धाम है, देश विदेश में कैची प्रसिद्ध धाम है। मुख्यमंत्री ने इसे पाँचवा धाम कहा है। कहा कि कैची तहसील क्षेत्र में 100 से अधिक गाँव है। अब इन गाँवो को भी देश विदेश में पहचान मिलेगी।

यह भी पढ़ें 👉  जिला बदर की कार्रवाई: दो आरोपियों को छह माह के लिए जिले से निष्कासित करने के आदेश

कोश्याकुटौली तहसील का नाम कैची धाम तहसील हो गया है। इससे गाँवो को भी नई पहचान मिलेगी। क्षेत्र में लोग कैची धाम तहसील से जाने जाएंगे। मुख्यमंत्री की घोषणा पूरी हुई। जिससे मन्दिर समिति में खुशी है।

यह भी पढ़ें 👉  समाजसेवी शीलू कुमार के कांग्रेस में शामिल होने के बाद समर्थकों में उत्साह,नैनीताल सीट पर बढ़ी राजनीतिक हलचल

प्रदीप साह भयु, कैची मन्दिर समिति सदस्य

कोश्याकुटौली तहसील का नाम कैची धाम हो गया है। लोगो को तहसील व इस जुड़े गाँवो को देखने की लालसा जगेगी, इससे रोजगार के अवसर भी खुलेंगे।

पंकज निगलटिया, ग्राम प्रधान कैची धाम

क्षेत्र में खुशी की लहर है। लोग कैची धाम तहसील के नाम से जाने जाएंगे। इससे क्षेत्र के लोगो का हौसला भी बढ़ेगा। नीब करौरी बाबा का आशीर्वाद सब पर बनेगा।

यह भी पढ़ें 👉  ज्योलिकोट में जल जनित रोगों पर स्वास्थ्य विभाग की पैनी नजर, जांच से उपचार तक बढ़ाई गई निगरानी

कन्नू गोस्वामी, ग्राम प्रधान संगठन उपाध्यक्ष बेतालघाट

कैची क्षेत्र के साथ तहसील का नाम कैची तहसील हुआ है। अब तहसील बाबा के साथ जुड़ गई है। जो क्षेत्र के लिए बड़ी उपलब्धि है। बाबा का आशीर्वाद सब पर बनेगा। मुख्यमंत्री का सराहनीय प्रयास है।

नरेश पाण्डे, व्यापार मंडल अध्यक्ष भवाली

Join WhatsApp Group
Ad Ad Ad

You cannot copy content of this page