कंचन सुयाल बने भवाली नगर कांग्रेस अध्यक्ष, कार्यकर्ताओं में खुशी की लहर

ख़बर शेयर करें

भवाली। उत्तराखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रदेश अध्यक्ष गणेश गोदियाल एवं जिलाध्यक्ष राहुल छीमवाल के निर्देश पर कंचन सुयाल को भवाली नगर कांग्रेस कमेटी का अध्यक्ष मनोनीत किया गया है। उनके मनोनयन से क्षेत्र के कांग्रेस कार्यकर्ताओं में खुशी और उत्साह का माहौल है।
कंचन सुयाल लंबे समय से संगठन से जुड़े रहे हैं और विभिन्न सामाजिक व राजनीतिक गतिविधियों में सक्रिय भूमिका निभाते आए हैं। उनके अनुभव और कार्यशैली को देखते हुए पार्टी नेतृत्व ने उन्हें यह महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी है। कार्यकर्ताओं का मानना है कि उनके नेतृत्व में भवाली नगर में कांग्रेस संगठन को नई मजबूती मिलेगी और पार्टी की नीतियों को जन-जन तक पहुंचाने में गति आएगी।
मनोनयन के बाद कंचन सुयाल ने पार्टी नेतृत्व का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि वे संगठन को मजबूत करने, कार्यकर्ताओं को साथ लेकर चलने और आम जनता की समस्याओं को प्रमुखता से उठाने का कार्य करेंगे। उन्होंने कहा कि पार्टी द्वारा दी गई जिम्मेदारी को पूरी निष्ठा और ईमानदारी के साथ निभाया जाएगा।

Join WhatsApp Group
यह भी पढ़ें 👉  ग्राफिक एरा हिल यूनिवर्सिटी भीमताल में देशभक्ति के उल्लास के साथ मनाया गया 80वां स्वतंत्रता दिवस
Ad Ad Ad Ad Ad

You cannot copy content of this page