काकड़ीघाट नीब करौरी मंदिर में रविवार को होगी कलश यात्रा, 30 वर्षों से हो रहा भव्य भंडारा

ख़बर शेयर करें

काकड़ीघाट नीब करौरी मंदिर में कलश यात्रा आज, 30 वर्षों से हो रहा भव्य भंडारा
भवाली। काकड़ीघाट स्थित पावन नीब करौरी मंदिर में शनिवार सुबह 10 बजे भव्य कलश यात्रा निकाली जाएगी। धार्मिक आयोजन को लेकर श्रद्धालुओं में विशेष उत्साह बना हुआ है। मंदिर परिसर एवं आसपास के क्षेत्र में तैयारियां पूरी कर ली गई हैं।
आयोजकों ने बताया कि मंदिर में पिछले 30 वर्षों से निरंतर भव्य भंडारे का आयोजन किया जाता रहा है, जिसमें दूर-दराज क्षेत्रों से बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंचते हैं। इस वर्ष भी श्रद्धालुओं के लिए प्रसाद वितरण एवं भंडारे की विशेष व्यवस्था की गई है।
धार्मिक कार्यक्रम के अंतर्गत आचार्य श्री पदम चन्द्र उपाध्याय द्वारा श्रीमद भागवत कथा का रसपान कराया जाएगा। कथा श्रवण के लिए क्षेत्रीय श्रद्धालुओं समेत बाहर से आने वाले भक्तों के पहुंचने की संभावना है।
आयोजकों ने सभी श्रद्धालुओं से समय पर पहुंचकर कलश यात्रा, कथा एवं भंडारे में सहभागी बनने की अपील की है।

Join WhatsApp Group
यह भी पढ़ें 👉  ग्राफिक एरा हिल यूनिवर्सिटी भीमताल में देशभक्ति के उल्लास के साथ मनाया गया 80वां स्वतंत्रता दिवस
Ad Ad Ad Ad Ad

You cannot copy content of this page