कैंची धाम चौकी दो कॉन्स्टेबल एक दरोगा के भरोसे चल रही

ख़बर शेयर करें
  • डेढ़ महीने से चौकी प्रभारी नही
  • जाम लगने से हर दिन यात्रियों श्रद्धालुओं पर्यटको को हो रही परेशानी

भवाली। प्रसिद्ध कैंची धाम क्षेत्र में ट्रैफिक व्यवस्था इन दिनों भगवान भरोसे चल रही है। यहां की पुलिस चौकी में पिछले डेढ़ महीने से चौकी प्रभारी के बिना चल रही है, जिससे क्षेत्र में आए दिन जाम की स्थिति बन रही है और यात्री पर्यटक परेशान हो रहे हैं। बताया जा रहा है कि फिलहाल कैंची चौकी केवल एक दरोगा और दो सिपाहियों के भरोसे संचालित हो रही है। जबकि यहां रोजाना बड़ी संख्या में श्रद्धालु और पर्यटक पहुंचते हैं। अल्मोड़ा और बागेश्वर की ओर जाने वाले यात्रियों को भी अक्सर जाम का सामना करना पड़ता है। कैंची ग्राम प्रधान सीमा आर्या ने बताया कि आगामी पर्यटन और धार्मिक सीजन को देखते हुए स्थिति और गंभीर हो सकती है। उन्होंने कहा कि हर दिन लगभग 20 से 25 हजार श्रद्धालु कैंची धाम पहुंचते हैं, जिससे ट्रैफिक दबाव बढ़ जाता है। ग्राम प्रधान ने पुलिस प्रशासन से जल्द से जल्द चौकी प्रभारी की तैनाती करने और पुलिस बल बढ़ाने की मांग की है। उनका कहना है कि समय रहते व्यवस्था मजबूत नहीं की गई तो सीजन के दौरान भारी जाम के साथ साथ आपराधिक घटनाओं की आशंका भी बढ़ सकती है।

यह भी पढ़ें 👉  भीषण सड़क हादसा,देर रात अनियंत्रित होकर डंपर गहरी खाई में गिरा

कोट..

जल्द चौकी प्रभारी की नियुक्ति की जाएगी। आगामी सीजन को देखते हुए पुलिस बल जल्द बढ़ाया जाएगा।

जगदीश चंद्रा, एसपी क्राइम ट्रैफिक

Join WhatsApp Group

You cannot copy content of this page