भवाली बाजार में कैलाश खेर ने प्रशंसकों से की मुलाकात

ख़बर शेयर करें

भवाली। प्रसिद्ध गायक कैलाश खेर ने गुरुवार को भवाली बाजार में पहुंचकर अपने प्रशंसकों से आत्मीय मुलाकात की। इस दौरान बाजार में उन्हें देखने और मिलने के लिए लोगों की भीड़ उमड़ पड़ी। गायक ने पैदल भ्रमण करते हुए स्थानीय लोगों का अभिवादन स्वीकार किया और उनसे बातचीत भी की।
भ्रमण के दौरान प्रशंसक आलोक चौधरी और जावेद ने उनके साथ सेल्फी ली। दोनों ने बताया कि अपने पसंदीदा गायक से मिलना उनके लिए यादगार पल रहा। कैलाश खेर ने भी सहजता से सभी का अभिवादन किया और लोगों के स्नेह के लिए आभार जताया।
इस अवसर पर कैलाश खेर ने पहाड़ की आबोहवा और प्राकृतिक सुंदरता की सराहना करते हुए कहा कि पहाड़ों में आकर मन को अद्भुत शांति मिलती है। उन्होंने कहा कि यहां की शांत वादियां, मंदिरों की पवित्रता और प्राकृतिक सौंदर्य ही उत्तराखंड को ‘देवभूमि’ बनाते हैं।
उनकी सादगी और आत्मीय व्यवहार से स्थानीय लोग बेहद प्रभावित नजर आए। भवाली बाजार में उनकी मौजूदगी से पूरे क्षेत्र में उत्साह का माहौल बना रहा।

Join WhatsApp Group

You cannot copy content of this page