भवाली। जीवन वर्षा कला संगम समिति मेहरा गांव के तत्वाधान में नगर में होली महोत्सव का भव्य आयोजन किया गया। मुख्य अतिथि विधायक सरिता आर्या विशिष्ट अतिथि ब्लॉक प्रमुख बेतालघाट आनंदी बधानी प्रदेश महामन्त्री महिला मोर्चा भावना मेहरा, जिला अध्यक्ष महिला मोर्चा अल्का जीना रही l विशेष रूप से जिला मंत्री प्रकाश आर्या, उमा पढालनी, उमा आर्या , जानकी लोहिया, गीता पाठक, सरस्वती रौतेला , माला कनवाल जी , शीवांशु जोशी, कंचन जोशी, भूमिका गोय, आभा गोस्वामी, रश्मि सिराला, आशीष पाण्डे, कंचन साह जी सहित कई गणमान्य अतिथि उपस्थित रहे l नैनीताल , हल्द्वानी , भवाली , मेहरा गांव की टीम का प्रतिभाग रहा। अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के उपलक्ष में हेमा जोशी, भावना मेहरा , आभा गोस्वामी जी , अल्का जीना सहित कई महिलाओं को सम्मानित किया गया। कार्यक्रम संयोजक आदरणीय समिति अध्यक्ष वर्षा आर्या , समिति सचिव डॉ प्रगति जैन ने समस्त विद्यालयों का सभी उपस्थित होल्यार , स्वयम सहायता समुह की बहने और हमारे बंधु गणों का आभार जताया।

लेटैस्ट न्यूज़ अपडेट पाने हेतु -
👉 वॉट्स्ऐप पर हमारे समाचार ग्रुप से जुड़ें