सरकारी भूमि पर अवैध खुदान पर प्रशासन की कार्रवाई, जेसीबी सीज
धारी। धारी तहसील के मझेड़ा गांव में सरकारी भूमि पर अवैध खुदान और कटान की शिकायत मिलने पर तहसील प्रशासन ने कार्रवाई करते हुए एक जेसीबी मशीन सीज कर दी।
ग्रामीणों की शिकायत पर प्रशासनिक टीम मौके पर पहुंची, जहां सरकारी भूमि पर अमृत सरोवर निर्माण के नाम पर जेसीबी से खुदान और कटान किया जा रहा था। जांच के दौरान जेसीबी संख्या यूके 04 सीबी 8543 बिना किसी वैध अनुमति के खनन कार्य में लगी मिली।
मौके पर मौजूद जेसीबी ऑपरेटर भुवन सिंह निवासी धैना ने प्रशासन को बताया कि वह जेसीबी मालिक लाल सिंह डंगवाल निवासी सुंदरखाल, धारी के कहने पर मशीन चला रहा था। वहीं जेसीबी मालिक ने दावा किया कि खुदान की अनुमति हरेंद्र सिंह निवासी कौल, धारी द्वारा ली गई है।
हालांकि जांच टीम द्वारा अनुमति पत्र मांगे जाने पर हरेंद्र सिंह कोई वैध दस्तावेज प्रस्तुत नहीं कर पाए। प्रशासनिक जांच में मौके पर करीब 03 घन मीटर उपखनिज का खनन पाया गया।
पटवारी निर्मल बोरा ने जांच आख्या तैयार कर उपजिलाधिकारी धारी को सौंप दी है। प्रशासन ने मामले में आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।
लेटैस्ट न्यूज़ अपडेट पाने हेतु -
👉 वॉट्स्ऐप पर हमारे समाचार ग्रुप से जुड़ें

