आईपीएस आईएएस सोशल मीडिया में भिड़ी, दोनो ने दी कार्रवाई की चेतावनी

ख़बर शेयर करें

कर्नाटक में दो वरिष्ठ महिला अधिकारी सोशल मीडिया पर एक-दूसरे से भिड़ गईं। इनमें से एक डी. रूपा भारतीय पुलिस सेवा (आईपीएस) और दूसरी रोहिणी सिंधुरी भारतीय प्रशासनिक सेवा (आईएएस) की अफसर हैं। रूपा कर्नाटक हस्तशिल्प विकास निगम की प्रबंध निदेशक के पद पर कार्यरत हैं, जबकि सिंधुरी मुजराई विभाग की आयुक्त हैं।

रूपा ने सोशल मीडिया पर सिंधुरी पर कई गलत कार्यों में लिप्त होने का आरोप लगाया है। उन्होंने व्यक्तिगत टिप्पणी करते हुए सिंधुरी पर कदाचार का आरोप लगाया है। साथ ही सिंधुरी की कुछ निजी तस्वीरें जारी करते हुए आरोप लगाया कि इसे उन्होंने कुछ पुरुष अधिकारियों के साथ साझा किया था। आरोपों को बेबुनियाद करार देते हुए सिंधुरी ने कहा कि एक जिम्मेदार पद पर आसीन रूपा उनके खिलाफ व्यक्तिगत नफरत की भावना से इस तरह की टिप्पणियां कर रही हैं और ऐसा व्यवहार कर रही हैं जैसे कि उन्होंने अपना मानसिक संतुलन खो दिया हो।

यह भी पढ़ें 👉  जमरानी बांध प्रभावितों के पुनर्वास में देरी पर सांसद अजय भट्ट सख्त, आयुक्त को लिखा पत्र

दोनों अधिकारियों ने एक-दूसरे को दी कार्रवाई की चेतावनी मामले में दोनों अधिकारियों ने भी एक-दूसरे पर सिविल सेवा आचरण नियम का उल्लंघन करने का आरोप लगाया है और इसे उन्होंने उपयुक्त अधिकारियों के संज्ञान में लाया है। सिंधुरी ने कहा है कि वह रूपा के खिलाफ कानूनी और अन्य कार्रवाई करेंगी।

यह भी पढ़ें 👉  मुख्य विकास अधिकारी ने किया विकास खंड कार्यालय हल्द्वानी का औचक निरीक्षण

गृह मंत्री बोले – कार्रवाई होगी दोनों वरिष्ठ महिला अधिकारियों के सार्वजनिक रूप से एक-दूसरे के खिलाफ टीका-टिप्पणी करने पर राज्य के गृह मंत्री अरगा ज्ञानेंद्र ने उनके आचरण पर सोमवार को नाराजगी जताई और सिविल सेवा संबंधी नियमों के उल्लंघन का हवाला देते हुए कार्रवाई करने की चेतावनी दी।

यह भी पढ़ें 👉  कैबिनेट मंत्री राम सिंह कैड़ा ने ओखलकांडा ब्लॉक के दूरस्थ गांवों का किया दौरा; ग्रामीणों की समस्याएं सुन अधिकारियों को त्वरित समाधान के दिए निर्देश

इस तरह का व्यवहार सही नहीं ज्ञानेंद्र ने कहा, हम चुप नहीं बैठे हैं, उनके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। वे दोनों इतना बुरा व्यवहार कर रही हैं, जैसा कोई आम आदमी भी सड़क पर नहीं करेगा। चाहे उनके जो कुछ भी व्यक्तिगत मुद्दे हों, लेकिन (मामले का) मीडिया के सामने आना और इस तरह का व्यवहार करना सही नहीं है। मंत्री ने कहा, मुख्यमंत्री इन बातों से अवगत हैं और सख्त निर्णय लेंगे।

Join WhatsApp Group
Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

You cannot copy content of this page