निगलाट में मनाया गया अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस, महिलाओं ने साझा किए अनुभव
भवाली। क्षेत्र के निगलाट में अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस उत्साह के साथ मनाया गया। कार्यक्रम की शुरुआत गांव की वरिष्ठ महिला पुष्पा बिष्ट से केक कटवाकर की गई। इस दौरान महिलाओं ने एक-दूसरे को शुभकामनाएं दीं और खुशी साझा की।
कार्यक्रम में महिलाओं को समाज और देश के विकास में उनकी महत्वपूर्ण भूमिका के बारे में बताया गया। साथ ही अपने अधिकारों के प्रति जागरूक रहने और एकजुट होकर आगे बढ़ने का संदेश दिया गया। इस अवसर पर महिलाओं ने अपने अनुभव भी साझा किए और कहा कि महिलाओं का सम्मान केवल एक दिन नहीं बल्कि प्रतिदिन होना चाहिए।
अंत में सभी महिलाओं ने मिलकर केक काटकर अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस की खुशी मनाई। आंगनबाड़ी कार्यकर्ता ने कार्यक्रम में शामिल सभी महिलाओं का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि आने वाले समय में इस कार्यक्रम को और भव्य तरीके से आयोजित करने का प्रयास किया जाएगा।
इस मौके पर आंगनबाड़ी कार्यकर्ता हंसा मेहरा, पुष्पा बिष्ट, तुलसी भट्ट, भारती, गौरी, भावना, सुमन, चांदनी, कृति पंत सहित अन्य महिलाएं मौजूद रहीं।
लेटैस्ट न्यूज़ अपडेट पाने हेतु -
👉 वॉट्स्ऐप पर हमारे समाचार ग्रुप से जुड़ें

