ब्रेकिंग

नैनीताल पुलिस का सघन चेकिंग अभियान, 408 वाहनों की जांच; 71 वाहन सीज

ख़बर शेयर करें

नैनीताल पुलिस का सघन चेकिंग अभियान, 408 वाहनों की जांच; 71 वाहन सीज
यातायात नियम तोड़ने वालों पर कार्रवाई, 87 हजार रुपये का जुर्माना वसूला
नैनीताल। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ. मंजूनाथ टीसी के निर्देशन में नैनीताल पुलिस ने जिलेभर में देर रात तक सघन वाहन चेकिंग अभियान चलाया। अभियान के दौरान यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहन चालकों के खिलाफ कार्रवाई की गई।
एसपी नैनीताल डॉ. जगदीश चंद्र और एसपी सिटी हल्द्वानी मनोज कुमार कत्याल के मार्गदर्शन में जिले के सभी थाना प्रभारियों, यातायात प्रभारी और पुलिस टीमों ने चौक-चौराहों, मुख्य मार्गों व संवेदनशील स्थानों पर चेकिंग की।
पुलिस के अनुसार अभियान के दौरान कुल 408 वाहनों की जांच की गई। यातायात नियमों का उल्लंघन करने पर 173 वाहन चालकों के चालान किए गए, जबकि 87 हजार रुपये संयोजन शुल्क के रूप में वसूले गए। इसके अलावा 71 वाहनों को सीज किया गया।
सीज किए गए वाहनों में 19 टैक्सी बाइक भी शामिल हैं, जो बिना वैध राइडर और परमिट शर्तों का उल्लंघन कर संचालित की जा रही थीं। इसके अलावा नाबालिगों द्वारा वाहन चलाने, मोडिफाइड रेट्रो साइलेंसर लगाने और अन्य यातायात नियमों के उल्लंघन पर भी कार्रवाई की गई।
नैनीताल पुलिस ने वाहन चालकों से अपील की है कि वे यातायात नियमों का पालन करें, नाबालिगों को वाहन न सौंपें और टैक्सी बाइक व अन्य व्यावसायिक वाहनों का संचालन केवल वैध दस्तावेजों और परमिट के अनुसार करें। नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ आगे भी सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।

Join WhatsApp Group

You cannot copy content of this page