सघन चेकिंग अभियान, बेतालघाट पुलिस ने दो पेटी अवैध शराब के साथ एक आरोपी दबोचा

ख़बर शेयर करें

बेतालघाट- नव वर्ष के दौरान जनपद में कानून व्यवस्था बनाए रखने व अवैध मादक पदार्थों की तस्करी पर रोक लगाने के उद्देश्य से पुलिस द्वारा सघन चेकिंग अभियान चलाया गया। जिसमें बेतालघाट पुलिस द्वारा बेतालघाट क्षेत्र में चेकिंग के दौरान मल्ली सेठी पुल के पास से आनंद निवासी तल्ली सेठी, बेतालघाट को दो पेटी देशी अवैध शराब के साथ गिरफ्तार किया गया। आरोपी के विरुद्ध थाना बेतालघाट मे धारा 60 आबकारी अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज कर आवश्यक कार्रवाई की गई। इस दौरान पुलिस टीम में उप निरीक्षक विजय कुमार व कांस्टेबल दीपक सामंत शामिल रहे।

Join WhatsApp Group

You cannot copy content of this page