निरीक्षण::यहाँ बन्द मिली सस्ता गल्ला दुकानें, नोटिस थमाया

ख़बर शेयर करें

शासनादेश अनुसार सरकारी सस्ते गल्ले की दुकानों को निर्धारित समय अंतर्गत न खोलने एवं हमेशा बंद होने की निरंतर शिकायत प्राप्त होने के दृष्टिगत आज दिनांक 03-03 2024 को हल्द्वानी स्थित निम्न सरकारी सस्ते गल्ले की दुकानों का आकस्मिक निरीक्षण किया गया।

निरीक्षण के समय उपरोक्त समस्त सस्ते गल्ले की दुकान बंद पाई गई दुकान बंद पाए जाने पर उपरोक्त समस्त सस्ता गल्ला विक्रेता की दुकानों में मौके पर ही नोटिस चस्पा कर अपना अपना पक्ष रखे जाने हेतु कल दिनांक 4 3.2024 तक का समय दिया गया यदि दिनांक 4 3.2024 तक सस्ता गल्ला विक्रेताओं के द्वारा अपना लिखित स्पष्टीकरण उपलब्ध नहीं कराया जाता है या स्पष्टीकरण संतोषजनक न होने पर नियमानुसार विभागीय कार्रवाई अमल में लायी जाएगी ।निरीक्षण अभियान निरंतर जारी रहेगा।समस्त सरकारी सस्ता गल्ला विक्रेताओं के द्वारा प्रतिमाह खाद्यान्न का उठान समय अंतर्गत नहीं किए जाने पर तथा उनकी दुकानों से सम्बद्ध राशन कार्ड धारकों /उपभोक्ताओं को नियत समय पर खाद्यान्न का वितरण नहीं किए जाने पर संबंधित विक्रेता के विरुद्ध नियम अनुसार विभागीय कार्रवाई की जाएगी निरीक्षण कर्ता अधिकारी का नाम -श्री विपिन कुमार, उपायुक्त खाद्य /जिला पूर्ति अधिकारी नैनीताल ।निरीक्षण करने वाली टीम में पूर्ति निरीक्षक राहुल डांगी पूर्ति निरीक्षक अरुण खुल्बे एवं पूर्ति निरीक्षक मोहित कठायत मौजूद रहे।

Join WhatsApp Group

You cannot copy content of this page