खाई में गिरी बस 7 लोगो की मौत की सूचना, रेस्क्यू जारी

ख़बर शेयर करें

उत्तराखंड के अल्मोड़ा जिले में मंगलवार सुबह एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। यात्रियों से भरी केएमओयू (कुमाऊं मोटर ऑनर्स यूनियन) की बस अनियंत्रित होकर गहरी खाई में गिर गई, जिससे अब तक 7 लोगों की मौत की पुष्टि हुई है, जबकि 11 से अधिक यात्री गंभीर रूप से घायल बताए जा रहे हैंभिकियासैंण–रामनगर मार्ग पर शीलापानी (विनायक क्षेत्र) के पास सुबह करीब 8 बजे हुआ। दुर्घटनास्थल भिकियासैंण से लगभग 4 किलोमीटर आगे बताया जा रहा है। बस द्वाराहाट–भिकियासैंण–बासोट होते हुए रामनगर जा रही थी और इसे सुबह करीब 11 बजे रामनगर पहुंचना था। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, सैलापानी बैंड के समीप अचानक बस चालक का वाहन से नियंत्रण बिगड़ गया, जिसके बाद बस गहरी खाई में जा गिरी। बस में कई यात्री सवार थे, जिनमें स्थानीय लोग और रोज़मर्रा के यात्री शामिल थे।

यह भी पढ़ें 👉  रामगढ़ में महाकालेश्वर टैक्सी कल्याणकारी समिति का उद्घाटन

घटना की सूचना मिलते ही प्रशासन, पुलिस और एसडीआरएफ की टीमें मौके पर पहुंच गईं। दुर्गम पहाड़ी क्षेत्र होने के कारण राहत एवं बचाव कार्य में काफी मुश्किलों का सामना करना पड़ रहा है। स्थानीय ग्रामीणों की मदद से रेस्क्यू ऑपरेशन लगातार जारी है।घायलों को खाई से निकालकर नजदीकी अस्पतालों और हायर सेंटर में भर्ती कराया जा रहा है। कई घायलों की हालत नाजुक बनी हुई है, जिस कारण मृतकों की संख्या बढ़ने की आशंका जताई जा रही है।

यह भी पढ़ें 👉  रामगढ़ में अराजकतत्वों ने पॉइजन डालकर मार डालीं दो हजार मछलियां

हादसे का शिकार हुई बस का पंजीकरण नंबर UK 07PA 4025 है, जो रामनगर स्थित कुमाऊं मोटर ऑनर्स यूनियन (केएमओयू) लिमिटेड की बताई जा रही है। राहत की बात यह रही कि ड्राइवर और कंडक्टर सुरक्षित बताए जा रहे हैं।

Join WhatsApp Group

You cannot copy content of this page