कैंची धाम पहुंचे भारतीय क्रिकेटर श्री संत, नीब करौरी महाराज के किए दर्शन

ख़बर शेयर करें

भवाली। प्रसिद्ध धार्मिक स्थल कैंची धाम में आज भारतीय क्रिकेटर श्री संत पहुंचे, जहां उन्होंने श्रद्धापूर्वक नीब करौरी महाराज के दर्शन कर आशीर्वाद प्राप्त किया। मंदिर पहुंचने पर मंदिर प्रबंधक प्रदीप साह ने उनका स्वागत किया। इस दौरान श्री संत ने बाबा की लीलाओं के बारे में विस्तार से जानकारी ली। प्रबंधक प्रदीप साह ने उन्हें बाबा के जीवन और चमत्कारों से जुड़ी कई महत्वपूर्ण बातें बताईं।
इस अवसर पर संत ने बाबा को श्रद्धा स्वरूप कम्बल भी भेंट किया। उन्होंने कहा कि कैंची धाम आकर उन्हें आध्यात्मिक शांति की अनुभूति हुई है। साथ ही उन्होंने जल्द ही पुनः बाबा के दर्शन के लिए आने की इच्छा भी जताई। मंदिर परिसर में उनके आगमन को लेकर श्रद्धालुओं में भी उत्साह का माहौल देखने को मिला। वही व्यापार मंडल अध्यक्ष धीरज तिवारी ने उनसे मुलाकात कर साल भेंट किया।

Join WhatsApp Group

You cannot copy content of this page