हल्द्वानी में सड़क हादसा, शिक्षक की मौत

ख़बर शेयर करें

रामनगर निवासी अतिथि शिक्षक की चुनाव ड्यूटी से लौटते समय शनिवार को मुखानी क्षेत्र में सड़क हादसे में मौत हो गई। टक्कर मारने वाला चालक गाड़ी समेत भाग गया।

रामनगर के चोरपानी की जोशी कॉलोनी निवासी 42 वर्षीय अरुण उप्रेती देवीपुरा मालधनचौड़ स्कूल में अतिथि शिक्षक थे। शुक्रवार को लोकसभा चुनाव में उनकी ड्यूटी सांवल्दे स्कूल के मतदान केंद्र में लगी थी। उन्हें वेब कास्टिंग के काम की जिम्मेदारी सौंपी गई थी। शनिवार को वह बाइक से मतदान केंद्र के की डीवीआर और सीसीटीवी फुटेज लेकर हल्द्वानी आ रहे थे। उन्हें डीवीआर स्ट्रांग रूम में जमा करानी थी। वाहन की टक्कर से जख्मी होने पर निजी अस्पताल में भर्ती कराया। इलाज के दौरान दम तोड़ दिया।

Join WhatsApp Group
Ad Ad Ad Ad

You cannot copy content of this page