भवाली में क्रिकेट प्रतियोगिता का शुभारंभ, मुख्य अतिथि शीलू कुमार ने काटा रिब्बन

ख़बर शेयर करें

भवाली में क्रिकेट प्रतियोगिता का शुभारंभ, शीलू कुमार ने काटा रिबन
भवाली। नगर में युवा एकता मंच के तत्वावधान में आयोजित क्रिकेट प्रतियोगिता का शुभारंभ मुख्य अतिथि शीलू कुमार द्वारा रिबन काटकर किया गया। प्रतियोगिता के उद्घाटन अवसर पर खिलाड़ियों में खासा उत्साह देखने को मिला।
इस मौके पर शीलू कुमार ने कहा कि इस प्रकार की खेल प्रतियोगिताएं युवाओं को नशे और गलत गतिविधियों से दूर रखकर खेल और अनुशासन की ओर प्रेरित करती हैं। उन्होंने आयोजन के लिए युवा एकता मंच की सराहना करते हुए कहा कि खेलों से शारीरिक और मानसिक विकास होता है।
आयोजकों ने बताया कि क्रिकेट टूर्नामेंट में क्षेत्र की कई टीमों द्वारा प्रतिभाग किया जा रहा है। प्रतियोगिता के दौरान खेल भावना, अनुशासन और आपसी भाईचारे का विशेष ध्यान रखा जाएगा।
उद्घाटन कार्यक्रम में युवा एकता मंच के पदाधिकारी, खिलाड़ी, खेल प्रेमी और स्थानीय लोग बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।

Join WhatsApp Group

You cannot copy content of this page