भवाली में भी चमोली की घटना को लेकर प्रदेश सरकार का जलाया पुतला

ख़बर शेयर करें

भवाली। मुख्य चौराहे पर पीसीसी सदस्य महिला कांग्रेस जिलाअध्यक्ष खष्टी बिष्ट के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने चमोली में करंट लगने से हुए हादसे के लिए प्रदेश सरकार एवं यूपीसीएल के अधिकारियों को जिम्मेदार ठहराते हुए राज्य सरकार का पुतला दहन किया। दविंगत आत्माओं की शांति के लिए 2 मिनट का मौन रखा गया। धामी सरकार होश में आओ, विभाग की लापरवाही से 16 लोगों की अकाल मृत्यु का जिम्मेदार कौन, भाजपा सरकार मुर्दाबाद, अंकिता भण्डारी को न्याय दो, मृतकों को 25 लाख मुआवजा दो नारे लगाए। जिलाध्यक्ष खष्टी बिष्ट ने कहा कि धामी सरकार पीड़ित परिवारों को मूआवजा दे। परिवार से किसी एक को नोकरी दे, और दुर्घटना के कारणों की जांच कर जल्द दोषी को सजा दे।
इस दौरान पूर्व पालिका अध्यक्ष दयाल आर्या, भुवन सिंह अधिकारी, नगर अध्यक्ष कंचन सुयाल, महिला नगर अध्यक्ष जानकी आर्या, पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष भुवन अधिकारी, ऊषा कनोजिया, हरेन्द्र आर्या, रमेशचन्द्र आर्या, लोकेश जोशी, इंद्रिश खान, मोहन आजाद, पंकज आर्या, हरीश सिह बिष्ट, फैमिदी, बेगम, मीन आर्या, पीयूष नेगी नरेश कुमार, नरेंद्र शोबन कंडवाल, सदा मियां मौजूद रहे।

यह भी पढ़ें 👉  कैंची धाम मेला ड्यूटी में आए पुलिसकर्मियों पर छेड़छाड़ का आरोप, चौकी घेरी

Join WhatsApp Group
Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

You cannot copy content of this page