भवाली। श्यामखेत क्षेत्र में राहगीरों के लिये बनाये गए हैंड पम्पों पर समर सिविल डालकर पानी का दुरुपयोग किया जा रहा है। जिससे ग्रामीणों में भारी आक्रोश फैल गया है। आरोप है कि हैंड पम्प का पानी आम जनता व राहगीरों को देने के बजाय बिल्डरों को दिया जा रहा है, वही एकतरफ स्थानीय लोगों को भीषण पेयजल संकट झेलना पड़ रहा है।
पूर्व सभासद सुनील मेहता ने ग्रामीणों के साथ मिलकर प्रशासन के खिलाफ मोर्चा खोलते हुए धरना प्रदर्शन की चेतावनी दी है। उनका कहना है कि एक ओर क्षेत्र के लोग बूंद बूंद पानी के लिए तरस रहे हैं, वहीं दूसरी ओर बिल्डरों को खुलेआम पानी बांटा जा रहा है, जो बेहद गंभीर मामला है।
ग्रामीणों का आरोप है कि कई बार शिकायत करने के बावजूद कोई सुनवाई नहीं हो रही है।जिससे लोग परेशान हैं।
सुनील ने बताया कि इस संबंध में जिलाधिकारी, कुमाऊँ आयुक्त को ज्ञापन सौंपकर तत्काल कार्रवाई की मांग की गई है। चेतावनी दी गई है कि यदि जल्द ही व्यवस्था में सुधार नहीं हुआ तो ग्रामीण सड़कों पर उतरकर उग्र आंदोलन करेंगे, जिसकी पूरी जिम्मेदारी प्रशासन की होगी।
लेटैस्ट न्यूज़ अपडेट पाने हेतु -
👉 वॉट्स्ऐप पर हमारे समाचार ग्रुप से जुड़ें

