भवाली। शनिवार को चेष्टा संस्था ने मेरे सपने मेरे उड़ान के तहत एक दिवसीय संवाद कार्यक्रम नाथुवाखान में आयोजन किया। कार्यक्रम में स्वास्थ्य विभाग कोऑर्डिनेटर विमला, शिवानी भट्ट और सामाजिक कार्यकर्ता जगदीश चन्द्र जीतू ने किशोरियों को जागरूक किया। चेष्टा संस्था प्रोग्राम समन्वयक मुकुल कुमार ने संबोधित कर कहा कि बताया कि संस्था पिछले एक साल से किशोरियों एवं युवतियों के साथ उनके स्वास्थ्य संबंधी अधिकारों के लिए काम कर रही है। जिससे काफी बदलाव आया है। वह अपनी बात सबके सामने खुलकर कह पा रही है, संस्था पिछले 1 साल से रामगढ़ ब्लॉक के 10 से अधिक गांव में जाकर काम कर रही है जिसमें करीब 460 से ज्यादा किशोरियों एवं युवतियां शामिल हैं। बताया सरकारी विभागों से तालमेल के तौर पर एक दिवसीय कार्यक्रम करते हैं। सरकारी योजनाओं को ग्रामीणों को बताया जाता है।
सामाजिक कार्यकर्ता जगदीश चन्द्र जीतू ने बताया कि वर्तमान में युवा रोजगार ना होने से चंद पैसों के लिए गांव से दूर शहरों में भटक रहा है। हमारे पहाड़ पर स्वरोजगार करने के लिए कोई कमी नहीं है बस उसके लिए युवाओं में लगन और मेहनत होनी चाहिए। उनके द्वारा बताया गया की पहाड़ से युवा शहरो में जाकर 5 से 6 हजार रुपए की नौकरी करने को मजबूर है जिससे कहीं ना कही हमारे पहाड़ से गए युवाओं का शहरो में रोजगार के नाम पर शारीरिक और मानसिक शोषण हो रहा है, कार्यक्रम में कंचन बिष्ट, विकास, नीरज, नीमा आर्य,ममता बिष्ट, ममता आर्य, निशा आर्य, गरिमा आदि रहे।
लेटैस्ट न्यूज़ अपडेट पाने हेतु -
👉 वॉट्स्ऐप पर हमारे समाचार ग्रुप से जुड़ें

