रामगढ़ में पुलिस ने 52 पव्वे अवैध शराब के साथ एक को पकड़ा

ख़बर शेयर करें

भवाली। पुलिस ने अवैध शराब के खिलाफ कार्रवाई करते हुए 52 पव्वे मसालेदार देशी शराब के साथ एक युवक को पकड़ा। प्रभारी चौकी रामगढ़ उप निरीक्षक गुलाब सिंह काम्बोज मय पुलिस टीम के क्षेत्र में शांति व्यवस्था व वाहन चेकिंग के दौरान लक्ष्मीखान तिराहे के पास मुखबिर की सूचना पर पह छापेमारी की। मौके पर एक व्यक्ति सफेद कट्टा लेकर खड़ा मिला, जो पुलिस को देखकर भागने लगा। पुलिस ने घेराबंदी कर उसे पकड़ लिया।
पूछताछ में उसने अपना नाम हिमांशु भट्ट पुत्र ईश्वरी दत्त भट्ट निवासी ग्राम हरतोला, थाना भवाली, जिला नैनीताल बताया। कट्टे की तलाशी लेने पर 27 पव्वे अंगूर मार्का व 25 पव्वे माल्टा मार्का मसालेदार देशी शराब, कुल 52 पव्वे बरामद हुए। लाइसेंस न दिखाने पर पुलिस ने धारा 60 आबकारी अधिनियम के तहत कार्रवाई की गई। पुलिस ने आवश्यक नमूने सील कर शेष शराब को कब्जे में लेकर अग्रिम कार्रवाई शुरू की।

Join WhatsApp Group

You cannot copy content of this page