ओखलकांडा में सैकड़ो हाथों ने रोपे पौंधे

ख़बर शेयर करें

भूमि संरक्षण वन प्रभाग के ओखलकाण्डा रेन्ज के वन पंचायत पुटगाव मे हरेला पर्व एवं जैवविविधता के तहत वृहद वृक्षारोपण एवं पर्यावरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया जिसमे जायका योजना मे गठित समूहों के सदस्य, वन अधिकारधारी परिवार के सदस्यो व ग्रामीणो के द्वारा प्रतिभाग किया गया इस अवसर पर क्षेत्र पंचायत सदस्य श्रीमती शुशिला कुलोरा जी व सरपंच श्रीमती मुन्नी देवी जी द्वारा वृक्षारोपण के सम्बन्ध मे विस्तृत जानकारी दी गयी तथा वन पंचायत के विभिन्न क्षेत्रों मे बाज, बुरास व तेजपात के 100 पौधो का रोपण किया गया इस अवसर पर सामाजिक, गौ माता व दग्यद्यो ऐडी देवता समूह के सदस्य, वन दरोगा श्री चन्द्र शेखर जोशी, वन रक्षक श्री अनिल कुमार व ग्राम प्रधान श्री रविशंकर जी व जायका योजना से एफ एल सी अनिल फुलारा व नवल किशोर कोठारी जी ने प्रतिभाग किया तथा सभी महिला सदस्यो द्वारा पारंपरिक पिछौडा पहन पर्यावरण व पौधों की रक्षा करने व जंगल को समृद्ध करने के लिए जागरूकता गान किया गया। तथा अखरोट एफ एल सी द्वारा अखरोट पौधो के रखरखाव बिषय पर बताया बैठक का संचालन अनिल फुलारा ने किया व वन दरोगा श्री चन्द्र शेखर जोशी जी द्वारा सभी का धन्यवाद ज्ञापित किया गया।

Join WhatsApp Group

You cannot copy content of this page