नैनीताल में भजापा की बैठक में ये महत्वपूर्ण लिए निर्णय

ख़बर शेयर करें

गुरुवार को भाजपा कार्यकर्ताओं की एक बैठक जिलाध्यक्ष प्रताप बिष्ट की अध्यक्षता में नैनीताल क्लब के सभागार में हुई । जिलाध्यक्ष श्री बिष्ट ने कार्यकर्ताओं के साथ विभिन्न मुद्दों पर चर्चा की ।
बैठक में तय किया गया कि आने वाले निकाय चुनाव में, अध्यक्ष पद, एवं भाजपा समर्थित सभासदों के चुनाव हेतु जुट जाने व तैयार रहने की अपील की गई।
24 दिसंबर को होने वाले छात्रसंघ चुनाव मैं विद्यार्थी परिषद के अध्यक्ष पद के प्रत्याशी मोहित पंत के पक्ष में प्रचार कर उनकी जीत सुनिश्चित करने हेतु भी कहा गया
इसके अतिरिक्त आने वाले 25 दिसंबर रविवार को, प्रधानमंत्री श्री मोदी के मन की बात कार्यक्रम को मंडल के प्रत्येक बूथ पर आवश्यक रूप से सुने जाने के निर्देश दिए गए। इससे पूर्व जिलाध्यक्ष के यहां पहुंचने पर विधायक समेत कार्यकर्ताओं ने उनका जोरदार स्वागत किया l
इस मौके पर विधायक सरिता आर्या मंडल अध्यक्ष आनंद बिष्ट भाजपा जिला मंत्री प्रकाश आर्य तथा जिला सोशल मीडिया अध्यक्ष भुवन भट्ट सहित बड़ी संख्या में मंडल कार्यकर्ता एवं अ. भा. वि. प. के सदस्य शामिल थे

Join WhatsApp Group

You cannot copy content of this page