कैंची धाम में व्यापार मण्डल टैक्सी यूनियन ने चौकी घेरी,शटल सेवा रोक मांगो पर अड़े रहे

ख़बर शेयर करें
  • एक घण्टा शटल सेवा को रोक मांगो को लेकर अड़े रहे

भवाली। कैंची धाम में विकेंड के चलते शनिवार सुबह से भीड़ रही। जिसके चलते प्रशासन ने भीमताल, भवाली सेनिटोरियम से शटल सेवा संचालित की। तो वही कैंची धाम में प्रांतीय उद्योग व्यापार मंडल व कैंची टैक्सी यूनियन ने प्राइवेट वाहनों को रोकने पर कैंची चौकी का घेराव कर वाहनों को भेजने की मांग की। चौकी प्रभारी नही मिलने पर शटल सेवा संचालन को करीब एक घण्टे रोक दिया। व्यापार मंडल टैक्सी यूनियन चौकी प्रभारी के मौके पर आने व मांग पूरी करने की जिद में अड़ा रहा। जिससे देश के अलग अलग राज्यो से आये श्रद्धालु करीब एक घण्टे तक परेशान रहे। उन्होंने हमारी मांगे पूरी करो, पुलिस प्रशासन होश में आओ आदि नारे लगाए। करीब एक घण्टे के बाद चौकी प्रभारी के मौके पर आने के बाद व्यापार मंडल टैक्सी यूनियन से से वार्ता के बाद शटल सेवा चलाई गई। जिससे लोग भीमताल भवाली पार्किंग तक पहुँच सके। प्रांतीय उद्योग व्यापार मंडल अध्यक्ष धीरज तिवारी ने कहा कि नव वर्ष व्यापरियों को काम होने की उम्मीद थी। लेकिन प्राइवेट वाहन पूरी तरह रोक दिए है। शटल सेवा भी श्रद्धालुओं को कही भी उतार रही है। जिससे व्यापार प्रभावित हो रहा है। टैक्सी यूनियन अध्यक्ष पवन भट्ट ने कहा कि पुलिस तय जगह पर श्रद्धालुओं को उतारे जिससे लोग परेशान ना हो। और शटल सेवा भी चलती रहे। चौकी प्रभारी सुनील धनिल ने बताया कि नव वर्ष को लेकर तैयारी की जा रही है। श्रद्धालुओं की लगातार भीड़ है। वह पनिराम ढाबे के पास बेरिकेटिंग करने गए थे। कहा व्यापरियों से मिलकर शटल सेवा को लेकर बात हो गई। कुछ बातों को लेकर सामंजस्य नही हो पा रहा था। कहा कि सभी मिलकर इन दिनों में कार्य करेंगे तो बाहर अच्छा सन्देश जा पायेगा।
इस दौरान धीरज तिवारी, महिला उपाध्यक्ष मीनाक्षी तिवारी, पवन भट्ट, पूर्व प्रधान पवन कुमार, शुभांकर बिष्ट, शिवेंद्र काण्डपाल, धीरज पाण्डे, सिदार्थ तिवारी, राहुल तिवारी, कुनाल तिवारी, मुकुल झा, दीपक, रोहित तिवारी, शंकर पाण्डे, सूरज कुमार, संजय, सागर टम्टा, संजय भट्ट, मोहित कनवाल, वीरेंद्र मेहरा आदि रहे

Join WhatsApp Group

You cannot copy content of this page