हर तरह से लीक सरकार है भजापा कि, नेता प्रतिपक्ष

ख़बर शेयर करें

हल्द्वानी। उत्तराखंड के नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य ने कहा कि आज प्रदेश में ही नहीं देश में भी डबल इंजन की सरकार है। भाजपा के लोकसभा में उत्तराखंड से पांच सांसद हैं। उसके बाद भी दूर-दूर तक विकास दिखाई नहीं दे रहा है महंगाई बेरोजगारी और भ्रष्टाचार चरम पर है। नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य ने आज 5 जून विश्व पर्यावरण दिवस पर सभी भी बधाई देते हुए, जनसंवाद कार्यक्रम को सम्बोधित किया। कार्यक्रम के दूसरे दिन चंपावत जिले के देवीधुरा मंदिर से ढोली गांव, धारी ब्लॉक के पहाड़पानी, कशयालेख, तल्ला सूपी, धानाचुली, में स्थानीय जनता से मुलाकात कर जनसंवाद करते हुए क्षेत्र की समस्याओं से अवगत हुए। पहाड़पानी मैं कार्यकर्ताओं ने उनका भव्य स्वागत किया। श्री आर्य ने कांग्रेस की नीतियों से आम आमजनमानस को अवगत कराया।

Join WhatsApp Group
Ad Ad Ad Ad

You cannot copy content of this page