भवाली में पूर्व जिला मंत्री भाजपा प्रकाश आर्या ने बढ़ाया खिलाड़ियों का उत्साह
भवाली। नगर में आयोजित खेल प्रतियोगिता के दौरान पूर्व जिला मंत्री भाजपा प्रकाश आर्या ने खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन किया। कार्यक्रम में वे मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे, जबकि विशिष्ट अतिथि के रूप में भावेश नेगी ने शिरकत की।
प्रतियोगिता का आयोजन युवा एकता मंच द्वारा किया गया, जिस पर अतिथियों ने मंच के प्रयासों की सराहना करते हुए सफल आयोजन के लिए शुभकामनाएं दीं। मुख्य अतिथि प्रकाश आर्या ने खिलाड़ियों को संबोधित करते हुए कहा कि खेल युवाओं के शारीरिक और मानसिक विकास के साथ-साथ अनुशासन और टीम भावना को मजबूत करते हैं। उन्होंने युवाओं से खेलों को जीवन का अभिन्न हिस्सा बनाने का आह्वान किया।
इस अवसर पर आयोजक मंडल से अध्यक्ष कबीर साह, शशांक कपकोटी, मयंक बिष्ट, सौरभ, मयंक जोशी सहित अन्य गणमान्य लोग उपस्थित रहे। कार्यक्रम के समापन पर आयोजकों ने सभी अतिथियों और प्रतिभागियों का आभार व्यक्त
लेटैस्ट न्यूज़ अपडेट पाने हेतु -
👉 वॉट्स्ऐप पर हमारे समाचार ग्रुप से जुड़ें

