भवाली में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने हिमांचाल में सरकार बनने पर बांटी मिठाई

ख़बर शेयर करें

भवाली। कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ नगर अध्यक्ष अफसर अली के नेतृत्व में हिमांचाल प्रदेश में कांग्रेस सरकार बनने पर मिष्ठान वितरण किया। हिमांचाल कांग्रेस चुनाव प्रचार समिति अध्यक्ष व नादौन विधानसभा क्षेत्र से चौथी बार निर्वाचित विधायक सुखविंदर सिंह सुक्खू को मुख्यमंत्री बनाए जाने की खुशी में मिष्ठान वितरण किया। इस मौके पर कार्यकर्ताओं द्वारा हाथों में पार्टी का झंडा लिए कांग्रेस पार्टी जिंदाबाद के नारे लगाए।

यह भी पढ़ें 👉  गोविंद बल्लभ पंत इंटर कॉलेज में धूमधाम से मनाया स्वतंत्रता दिवस


इस दौरान नगर उपाध्यक्ष पारस कुमार, सचिव राहुल कुमार आर्य, पारस कुमार, संजय टम्टा, तुषार कुमार, आदित्य कुमार, जतिन, भानू, गोलू, राज, आसिफ अली, सौरभ चौधरी, अभय कुमार आदि कार्यकर्ता मौजूद रहे।

यह भी पढ़ें 👉  रामगढ में टैंपो ट्रैवलर दुर्घटना मामले में चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज

Join WhatsApp Group
Ad Ad Ad Ad Ad

You cannot copy content of this page