सिरोड़ी में बिल्डर द्वारा खोदी सड़क में वन विभाग ने लगाए पौंधे
-सड़क से पहले बनाई खाई, आगे सड़क खोदी तो होगी कार्रवाई
::असर::
भवाली। बेतालघाट के सिरोड़ी गांव के जंगल में बिल्डर ने बिना अनुमति के सड़क बना दी थी। शिकायत पर वन विभाग ने काम रुकवाकर संबंधित बिल्डर का चालान काटा था। सोमवार को आपके अपने भवाली लाइव न्यूज़ पोर्टल ने सिरोड़ी में बिल्डर ने जंगल के बीच से बना डाली सड़क शीर्षक से खबर को प्रमुखता से प्रकाशित किया था। जिस पर वन विभाग ने सोमवार दोपहर में बिल्डर द्वारा खोदी सड़क पर ग्रामीणों के साथ मिलकर पौंधे लगा दिए। भवाली सेनिटोरियम मार्ग में मटेला तोक जंगल के बीच से अवैध सड़क काटने का मामला सामने आया था। ग्रामीणों ने बताया था कि बरसात के दौरान एक बिल्डर ने विभाग की भूमि में सड़क काट दी। आरोप लगाया कि इस दौरान कई पेड़ तक काट डाले गए। ग्रामीण ने बताया कि बिल्डर लंबे समय से सड़क काटने के फिराक में था। उसने रात में समय सड़क काट दी। बताया कि करीब 200 से 250 लंबी सड़क काटी गई। खबर प्रकाशित होने के बाद वन विभाग ने तत्काल हरकत में आकर खोदी सड़क के पास रास्ते मे जगह जगह पौंधे लगा दिए हैं। वन दरोगा सूरज सिंह बिष्ट ने बताया
कि सड़क ना खोदी जा सके इसलिए खाई खोदी गई है, साथ ही ग्रामीणों के साथ मिलकर सड़क में पौंधे लगा दिए गए हैं। आगे सड़क खोदी तो कार्रवाई की जाएगी।
लेटैस्ट न्यूज़ अपडेट पाने हेतु -
👉 वॉट्स्ऐप पर हमारे समाचार ग्रुप से जुड़ें

