भवाली अमृत सरोवर में सैकड़ों मछलियों की मौत

ख़बर शेयर करें
  • जल संस्थान पर लगाया लापरवाही के आरोप
  • जल संस्थान ने जांच के लिए भेजा पानी का सैम्पल

भवाली। नगर के जल संस्थान परिसर में लाखों रुपये की लागत से बनाए गए अमृत सरोवर में सैकड़ों मछलियों की मौत का मामला सामने आया है। घटना के बाद क्षेत्र में हड़कंप मच गया और लोगों में भारी आक्रोश है। बताया जा रहा है कि पूर्व में जल संस्थान के पास दो अमृत सरोवर बनाए गए थे, लेकिन देखरेख के अभाव में अब ये सरोवर बदहाल हो गए हैं। मंगलवार को स्थानीय लोगों ने सरोवर में बड़ी संख्या में मृत मछलियां तैरती देखीं, जिसके बाद मामले ने तूल पकड़ लिया।
स्थानीय लोगों ने जल संस्थान पर गंभीर लापरवाही का आरोप लगाते हुए कहा कि सरोवर में लंबे समय से न तो पानी बदला गया और न ही उचित रखरखाव किया गया, जिसके चलते मछलियों की मौत हुई है।
पालिकाध्यक्ष पंकज आर्या ने भी जल संस्थान की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाए हैं। उन्होंने कहा कि विभाग द्वारा सरोवर में पानी डालना बंद कर दिया गया था, जिससे मछलियां मर गईं। उन्होंने बताया कि विभाग को सरोवर को रिचार्ज करने और पानी बदलने के निर्देश दिए जाएंगे। वहीं, जल संस्थान के जेई गोपाल सिंह कार्की ने अलग ही आशंका जताई है। उनका कहना है कि किसी अज्ञात द्वारा पानी में ब्लीचिंग या अन्य कोई रसायन डाले जाने की संभावना है। पानी का सैंपल जांच के लिए नैनीताल भेज दिया गया है, जिसके बाद ही स्थिति स्पष्ट हो पाएगी।
फिलहाल इस घटना ने विभागीय लापरवाही और सुरक्षा व्यवस्था पर कई सवाल खड़े कर दिए हैं। स्थानीय लोगों ने मामले की निष्पक्ष जांच कर दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है।

यह भी पढ़ें 👉  हरेला पर नैनीताल में चला हरित अभियान, बेतालघाट के मल्ला बरधौ में भी हुआ वृहद पौधारोपण

Join WhatsApp Group
Ad Ad Ad Ad Ad Ad

You cannot copy content of this page