ब्रेकिंग:: प्रधानों सहित सैकड़ों ने छोड़ी भाजपा

ख़बर शेयर करें

इन्होंने दिया त्यागपत्र

मंडल महामंत्री प्रताप बिष्ट, रमेश काण्डपाल, युवा मोर्चा मंडल अध्यक्ष दीपक बिष्ट, मंडल मंत्री बालम बोहरा, बूथ अध्यक्ष उत्तरा सिंह, जीवन सिंह, मोहन सिंह, कुशी राम, दीवान सिंह जलाल, दिवाकर नेगी, ललित बिष्ट, बद्री दत्त पाठक, दिवान नेगी, कुन्दन सिंह, नारायण सिंह, अजय बेलवाल, राजेन्द्र नेगी, नरेंद्र सिंह, तारा परिहार, जीवन सिंह, मदन सिंह, महेंद्र सिंह, खीमा राम, खीमानन्द, राजेन्द्र कुमार, पूरन सिंह, रमेश सिंह, इन्दर सिंह, कमल सिंह, हेम सिंह शामिल हैं।

यह भी पढ़ें 👉  गोविंद बल्लभ पंत इंटर कॉलेज में धूमधाम से मनाया स्वतंत्रता दिवस

 त्रिस्तरीय चुनाव में गड़स्यारी से भाजपा समर्थित जिला पंचायत सदस्य की हार पर घमासान मच गया है। कण्डारखुआ मंडल के पदाधिकारियों ने वरिष्ठ नेताओं पर पार्टी विरोधी गतिविधियों पर लिप्त होने का आरोप लगाते हुए इस्तीफा दे दिया है। वहीं, पार्टी डैमेज कंट्रोल में जुट गई है।

यह भी पढ़ें 👉  Independence Day Celebrated with Patriotic Fervour at Sainik School Ghorakhal

सोमेश्वर विधानसभा से लगी गड़स्यारी जिला पंचायत सीट पर भाजपा को हार का मुंह देखना पड़ा है। इससे नाराज कण्डारखुआ मंडल पदाधिकारियों ने बागवत का बिगुल फूंक दिया है। पदाधिकारियों ने जिलाध्यक्ष, विधायक व कैबिनेट मंत्री और सांसद व केंद्रीय राज्य मंत्री को पत्र सौंप सामूहिक इस्तीफी दिया है। आरोप लगाया कि पार्टी कुछ वरिष्ठ नेताओं ने पहले प्रत्याशी को अधिकृत करने में अड़ंगा लगाया। जब पार्टी ने ममता देवी को अधिकृत किया तो ये लोग पार्टी विरोधी गतिविधि में शामिल हो गए। नेताओं ने पार्टी के प्रत्याशी को हराने के लिए साजिशें कीं। इसका सबूत है कि इन नेताओं के घर में पार्टी प्रत्याशी को महज 38 वोट ही मिले। पदाधिकारियों ने हार के लिए वरिष्ठ नेताओं को जिम्मेदार बताते हुए पदों से इस्तीफा दिया है।

Join WhatsApp Group

You cannot copy content of this page