भवाली घाट में लकड़ी नही होने से शव दाह संस्कार के लिए घण्टो परेशान रहे लोग

ख़बर शेयर करें

भवाली। नगर के शिप्रा नदी स्थित घटा में गुरुवार को लकड़ी नही होने से लोगो को शव की अंत्येष्टि के लिए इंतजार करना पड़ा। घाट में लकड़ी नही होने से लोग वापस लकड़ी लेने गाँव गए। निवर्तमान सभासद सुनील मेहता ने बताया कि श्यामखेत में गुरुवार को मृत्यु हो गई थी। अंतिम संस्कार के लिए रानीखेत रोड़ स्थित घाट में लाया गया। लेकिन शव दाह के लिए घाट में लकड़ी ही नही थी। जिसके बाद शव को रखकर श्यामखेत दोबारा लकड़ी लेने के लिए लोग गए। जिसके बाद शव का अंतिम संस्कार किया गया। उन्होंने बताया कि दूर दराज गाँवो से लोग शव दाह संस्कार के लिए घाट पहुँचते है। लेकिन लकड़ी नही होने से कई बार ग्रामीण परेशान होते हैं। अधिसाशी अधिकारी संजय कुमार ने बताया कि लकड़ी के लिए डिमांड कई दिन पहले भेजी गई थी। अधिकारियों से बात कर जल्द लकड़ियां मंगाई जा रही है।

Join WhatsApp Group

You cannot copy content of this page