होटल कर्मी की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत

ख़बर शेयर करें

नैनीताल। खुर्पाताल क्षेत्र में एक निजी होटल में कार्यरत कर्मचारी की संदिग्ध हालात में मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव पोस्टमार्टम को भेज दिया है। जानकारी के अनुसार, गंगोलीहाट निवासी 46 वर्षीय मनोहर सिंह बिष्ट खुर्पाताल स्थित एक होटल में कार्यरत थे। बताया जा रहा है कि मनोहर को पूर्व से अस्थमा की बीमारी थी। बीती रात वह करीब एक बजे तक पूरी तरह स्वस्थ थे, लेकिन सुबह वह अपने कमरे में बेहोशी की हालत में मिले। होटल के अन्य कर्मचारी उन्हें अस्पताल ले गए। जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। प्रथम दृष्टया मौत का कारण हृदयाघात प्रतीत हो रहा है।

Join WhatsApp Group

You cannot copy content of this page