नाले में सीवर का पानी बहाने पर होटल का काटा 15 हजार का चालान

ख़बर शेयर करें

भवाली। श्यामखेत क्षेत्र स्थित एक होटल द्वारा नाले में सीवर एवं गंदा पानी बहाए जाने की शिकायत पर नगर पालिका परिषद भवाली ने कार्रवाई की है। नगर पालिका अधिशाषी अधिकारी सुधीर कुमार ने टीम के साथ निरीक्षण किया। जिसमें शिकायत सही पाई गई। जांच में होटल द्वारा नाले में गंदा पानी छोड़ा जाना सॉलिड वेस्ट मैनेजमेंट रूल्स 2016 एवं पर्यावरण संरक्षण नियमों का उल्लंघन पाया गया। इसके बाद नगर पालिका ईओ ने संबंधित होटल पर 15 हजार का चालान किया। साथ ही होटल प्रबंधन को भविष्य में इस प्रकार की पुनरावृत्ति न करने के सख्त निर्देश दिए गए। ईओ सुधीर कुमार ने कहा कि क्षेत्र के सभी व्यापारिक प्रतिष्ठानों और नागरिकों से अपील की है कि नालों एवं प्राकृतिक जल स्रोतों को प्रदूषित न करें तथा स्वच्छता नियमों का पालन करें।

Join WhatsApp Group

You cannot copy content of this page