श्यामखेत में पेयजल संकट से राहत की उम्मीद, बोरिंग कार्य शुरू

ख़बर शेयर करें

भवाली। नगर के श्यामखेत क्षेत्र में लंबे समय से चल रही पेयजल समस्या के समाधान की दिशा में मंगलवार को अहम कदम उठाया गया। पालिकाध्यक्ष पंकज आर्या ने विधिवत पूजा-अर्चना के साथ बोरिंग कार्य का शुभारंभ किया।
पालिकाध्यक्ष ने बताया कि इस बोरिंग के शुरू होने से श्यामखेत सहित आसपास के क्षेत्रों में रह रहे लोगों को पानी की समस्या से काफी हद तक राहत मिलेगी। उन्होंने कहा कि नगर में पेयजल संकट को दूर करना प्राथमिकता में शामिल है और इसके लिए लगातार प्रयास किए जा रहे हैं।
स्थानीय लोगों ने भी बोरिंग कार्य शुरू होने पर खुशी जताई और उम्मीद जताई कि जल्द ही क्षेत्र में पानी की किल्लत खत्म होगी। इस मौके पर कनिष्ठ अभियंता गोपाल सिंह कार्की, मनोज तिवारी, मनोज नेगी सहित अन्य लोग मौजूद रहे।

Join WhatsApp Group

You cannot copy content of this page